sveepprayagraj
- 12
- 0
- 0
प्रयागराज,११ मार्च।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत महालेखाकार कार्यालय के मनोरंजन क्लब में ई वी एम और वी वी पेट का प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर उप महालेखाकार प्रशासन पंकज वर्मा और उप महालेखाकार फंड आर के खरे सहित पांच सौ से अधिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रभारी अधिकारी स्वीप डॉ निरंजन सिंह ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से ई वी एम का इतिहास और तकनीकी विशेषताओं के बारे में बताते हुए कहा कि मशीन को हैक करने के अबतक के सारे दावे विफल रहे हैं।उन्होंने बताया कि आयोग का उद्देश्य देश के महत्वपूर्ण विभागों और शिक्षण संस्थाओं में ई वी एम और वी वी पेट का प्रजेंटेशन के जरिए भ्रांतियां दूर करना है।इसी के तहत जनपद के सभी महत्वपूर्ण विभागों और शिक्षण संस्थाओं में ई वी एम का प्रदर्शन किया जा रहा है। एजी ऑफिस के उप महालेखाकार सहित सैकड़ों अधिकारियों और कर्मचारियों ने माक पोल कर ई वी एम का प्रदर्शन देखा।उप महालेखाकार प्रशासन पंकज वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आस पास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें और ई वी एम को लेकर भ्रांतियों को भी दूर करें। इस अवसर पर सीनियर आडिटर वी वी सिंह,प्रकाश सिंह और राज्य स्तरीय प्रशिक्षण अधिकारी इंजीनियर उमानाथ मिश्र उपस्थित थे।