Kuldeep Chaudhary
- 1
- 0
- 0
विधानसभा चुनाव में लगभग चार दर्जन मतदान केंद्रों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 48 मतदान केंद्रों की कमान महिला मतदान कर्मी संभालेंगी। इन केंद्रों पर महिला पुलिस पदाधिकारी, मतदान कर्मी, पी वन, पी टू एवं पी थ्री समेत चुनाव कार्य में लगे सभी मतदान कर्मी महिला ही होंगी। इसके लिए महिला पीठासीन पदाधिकारियों के अलावा मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।