Albums
-
-
SVEEP DARBHANGA, दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक Updated
लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के अवसर पर दिव्यांगजनों के संवेदीकरण एवं मतदान में उनकी अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता अभियान के तहत स्वीप कोषांग, दरभंगा के द्वारा नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में दिव्यांगजनों के बीच एथेलेटिक्स जैसे 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, गोला प्रक्षेपण, चक्का प्रक्षेपण, भाला प्रक्षेपण, ट्राई साईकिल दौड़ आदि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 दिव्यांगजन प्रतिभागी ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभ्युदय शरण, राज्य दिव्यांग आइकॉन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ गुब्बारा गुच्छा उड़ाकर डॉ. कारी प्रसाद महतो, उप विकास आयुक्त, श्रीमती संध्या सुरभी, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग, श्री विजय पंडित, जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा एवं श्री अभ्युदय शरण के द्वारा किया गया।
उप विकास आयुक्त ने वैसे दिव्यांगों जो 14-दरभंगा एवं 23-समस्तीपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं, वे 29 अप्रैल को अपना मतदान अवश्य करें, का आग्रह किये तथा उनके लिए मतदान केन्द्रों पर सुगम रैम्प, सुगम शौचालय, पानी आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। उनके लिए मतदान केन्द्रो पर ग्रीन कोरिडोर की भी व्यवस्था रहेगी ताकि किसी भी दिव्यांगजन को मतदान केन्द्र पर कतार में नही लगना पड़ेगा, वे मतदान केन्द्रों पर बेरोकटोक पहुँचकर सीधा अपना मतदाधिकार का प्रयोग कर सकते है। दिव्यांगजन, मतदान में सुविधा के लिए अपने परिवार के 14 वर्ष से कम उम्र के एक सदस्य को अपने साथ मतदान केन्द्र पर ले जा सकते है।
श्री अभ्युदय शरण, राज्य दिव्यांग आइकॉन ने कहा कि निःशक्त निःशक्त नही, बल्कि निःशक्त, सशक्त हैं मन से। अतः 29 अप्रैल को सभी दिव्यांगजन अपना मतदान अवश्य करें। श्री शरण ने अपने तेज से जागरूकता अभियान में चार चाँद लगाते रहें।
- 20
- 0
- 0
-
-
-
Matdata Jagrukta Chaupal in Hulasganj block at Rustampur panchayat in Jehanabad district, Bihar on dated-5 April 2019.
Matdata Jagrukta Chaupal in Hulasganj block
at Rustampur panchayat in Jehanabad district,
Bihar on Dated- 5-4-2019.
- 0
- 0
- 0
-
-
-
-
-
-
-