-
38 quotes
बनो देश के भाग्य विधाता। अब जागो प्यारे मतदाता।।बहकावे में कभी न आना। सोच-समझ कर बटन दबाना।।वोटर लिस्ट में नाम लिखाए। वोटर कार्ड सभी बनवाए।।नहीं करेंगे यदि मतदान। होगा बहुत बड़ा नुक़सान।।जाएं, वोट डालने जाएं। अपना वोट काम में लाएं।।लोकतंत्र का भाग्य-विधाता। होगा जागरूक मतदाता।।न नशे से, न नोट से। किस्मत बदलेगी वोट से।।सबकी सुनें, सभी को जानें। निर्णय अपने मन का मानें।।वोट डालने जाना है। अपना फर्ज़ निभाना है।।न जाति पे, न धर्म पे। बटन दबेंगा, कर्म पे।।ये है सबकी ज़िम्मेदारी। डालें वोट सभी नर-नारी।।डालें वोट, बूथ पर जाए। लोकतंत्र का पर्व मनाए।।छोड़ो अपने सारे काम। पहले चलो करें मतदान।।समय वोट के लिए निकालें। जिम्मेदारी कभी ना टाले।।छोड़ के अपने सारे काम। पहले चलो करे मतदान।।वोट हमारा है अनमोल। कभी न लेंगे इसका मोल।।वोट की कीमत कभी न लेंगे। लेकिन वोट ज़रूर देंगे।।निर्भय होकर मतदान करेंगे। देश का हम सम्मान करेंगे।।मत देना अपना अधिकार। बदले में ना लो उपहार।।बड़े हो या जवान। सभी करें मतदान।।जब भी वोट डालने जांए। पहचान पत्र साथ ले जांए।।घर-घर साक्षरता ले जाएंगे। मतदाता जागरूक बनाएंगे।।लोकतंत्र का यह आधार। वोट न कोई हो बेकार।।लोकतंत्र की सुनो पुकार। मत खोना अपना मत अधिकार।।वोट करें वफ़ादारी से। चयन करें समझदारी से।।वोट हमारा है अधिकार। करें नहीं इसको बेकार।।जो बाटे दारू, साड़ी, नोट। उनको कभी ना देंगे वोट।।लोकतंत्र का त्यौहार है। आज मतदान का वार है।।हम मतदाता जिम्मेदार। डालें वोट सभी नर-नार।।जागरूक समाज की क्या पहचना। शत-प्रतिशत होगा मतदान।।