Kuldeep Chaudhary
- 0
- 0
- 0
अमरापाड़ा में चला मतदाता जागरूकता अभियान
महिलाओं ने मतदान करने को लेकर लगाएं नारे
लोकसभा चुनाव के दौरान अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए स्वीप कोषांग द्वारा विभिन्न प्रकार का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को अमरापाड़ा प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह के निर्देश पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के महिला सदस्यों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में काफी संख्या में महिलाओं ने मतदान करने को लेकर विभिन्न प्रकार के नारे लगाएं। रैली प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने पहले मतदान फिर कामए बुढे हो या जवान सभी को करना है मतदानए वोट देने जाना हैएअपना फर्ज निभाना हैए नहीं करेंगे मतदान तो होगा बहुत बड़ा नुकसानए घर घर में संदेश दो वोट दो वोट दो जैसे नारे लगाएं। उल्लेखनीय हो किए जिला प्रशासन ने जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को ले विभिन्न तरह की जागरूकता कार्यक्रम चला रही हैं।