SVEEP DEORIA OFFICE
- 37
- 0
- 0
मतदाता जागरूकता अभियान में निकली प्रभात फेरी।
नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया बंगरुआ में खंड शिक्षा अधिकारी बनकटा के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी विद्यालय से होकर फुलवरिया गांव होते हुए हरेराम चौराहा तक व चौराहे से होते हुए बंगरुआ गांव होते हुए विद्यालय में छात्र छात्रा पहुंचे।प्रभात फेरी में छात्रों ने लोगों को मतदान केप्रति जागरूक किया साथ ही काफी बच्चों ने जागरूकता स्लोगन बनाकर लोगों को आकर्षित किया।
प्रभात फेरी को विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तत्पश्चात मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मेंहदी प्रतियोगिता में अंजीशा, रोशनी, आशिया,अर्चना,सलोनी, दुर्गावती, निर्मिता, रेनू, दीक्षा,मंजिषा, पूजा पाण्डेय, दिलकश, रिया, रुक्सार आदि ने व रंगोली प्रतियोगिता में रितु गुप्ता, रंजना, शिखा, निधि, पूजा पासवान, अन्नू, सबीना, अनमोल, आकांछा,मधु, अर्पिता, तरंन्नुम आदि ने भाग लिया।
इस अवसर पर स्वीप नोडल राजीव कुमार मिश्रा बागेश्वरी पाण्डेय, बब्बन यादव, शमसेर यादव,मनीष पाण्डेय,अविनाश चौधरी, रणजीत कुशवाहा, अनंत मिश्रा,जयप्रकाश सिंह,रविंद्र प्रजापति, अजीत सिंह, आदि मौजूद रहे