SVEEP DEORIA OFFICE
- 4
- 0
- 0
प्रशासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 14-02-2022 को आचार्य नरेन्द्र देव इ०का० पथरदेवा( देवरिया) में मतदान जागरुकता अभियान के तहत समस्त छात्र/छात्राओं एवं शिक्षक बन्धुओं/कर्मचारियो के द्वारा निर्भीक, स्वच्छ, बिना किसी प्रलोभन एवं जाति, धर्म, सम्प्रदाय का ख्याल न रखते हुए निरपेक्ष भाव से शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु शपथ ली गई। प्रधानाचार्य डा० विजय प्रताप श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्रों को लोकतंत्र के पावन त्यौहार चुनावों पर मतदान का महत्व एवं लोकतंत्र को अक्षुण्ण रखने के प्रयासों के बारे में बताया गया।