-
Posts
1,062 -
Joined
-
Last visited
Kuldeep Chaudhary's Achievements
Newbie (1/14)
- Rare
- Rare
- Rare
Recent Badges
-
Vote by post from December 12 to 19 DEO PAKUR Updated
जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की तैयारी, कर्मियों को किया गया प्रतिनियुक्ति
पाकुड़ जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में आगामी 20 दिसंबर 2019 को होनेवाले मतदान के लिए 12 दिसंबर से 19 दिसंबर 2019 तक डाक मतपत्र से मतदान कराया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि चुनाव कार्य में हिस्सा लेनेवाले मतदान कर्मी, कोषांग कर्मी, पुलिस कर्मी, परिवहन कर्मी, चिकित्सा कर्मी, माइक्रो ऑब्जर्वर एवं सेक्टर पदाधिकारियों के लिए डाक मतपत्र से मतदान कराया जाना है। इसके लिए अलग - अलग कुल चार फैसिलिटेशन सेंटर (सुविधा केंद्र ) खोले गए हैं
- 1
- 0
- 0
-
Amrapada BDO inspected SST check post DEO PAKUR Updated
अमरापाड़ा बीडीओ ने एसएसटी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण
विधानसभा निर्वाचन को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरापाड़ा निशा कुमारी सिंह ने मंगलवार को साहिबगंज – गोविंदपुर मुख्य पथ पर जराकी पंचायत के छोटा पहाड़पुर गांव में बने स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिनियुक्त स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) के वाहन जांच पंजी की जांच की।
- 1
- 0
- 0
-
Observer seized two vehicles promoting without permission DEO PAKUR Updated
सामान्य प्रेक्षक महेशपुर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान की कार्रवाई
सामान्य प्रेक्षक महेशपुर नवीन कुमार ने मंगलवार को महेशपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस क्रम में क्षेत्र में प्रचार कर रहे दो राजनीतिक पार्टियों के वाहनों को उन्होंने जब्त किया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी महेशपुर रितेश जयसवाल ने बताया कि क्षेत्र भ्रमम के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने महेशपुर चौक के समीप भारतीय जनता पार्टी के प्रचार वाहन को जब्त किया।
- 2
- 0
- 0
- 2 images
- 0 comments
- 0 image comments
-
Place election related complaints before the general observer DEO PAKUR Updated
महेशपुर प्रखंड कार्यालय में उपस्थित रहेंगे सामान्य प्रेक्षक आज
विधानसभा निर्वाचन से संबंधित अपनी बात सीधे सामान्य प्रेक्षक नवीन कुमार के समक्ष आम जन व विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि रख सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक बुधवार को सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक महेशपुर प्रखंड कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इसकी जानकारी मंगलवार को सामान्य प्रेक्षक ( महेशपुर विधानसभा) ने दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधित किसी भी शिकायत व सुझाव को आम जन, प्रत्याशी या विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि निर्धारित समय में उनके समक्ष रख सकते हैं।
- 1
- 0
- 0
-
Rangoli by giving women a message to vote DEO PAKUR Updated
रैली निकाल मतदान अवश्य करें एवं लोकतंत्र को मजबूत करें का दिया नारा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुलदीप चौधरी के निर्देश पर स्वीप कोषांग द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं ने रंगोली बनाकर मतदान करने का संदेश दिया। आंगनबाड़ी कर्मियों व महिलाओं ने मिलकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए रंगोली बनाकर आगामी 20 दिसंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
- 1
- 0
- 0
-
19 polling stations in Pakur rural and 29 in urban areas DEO PAKUR Updated
विधानसभा चुनाव में लगभग चार दर्जन मतदान केंद्रों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 48 मतदान केंद्रों की कमान महिला मतदान कर्मी संभालेंगी। इन केंद्रों पर महिला पुलिस पदाधिकारी, मतदान कर्मी, पी वन, पी टू एवं पी थ्री समेत चुनाव कार्य में लगे सभी मतदान कर्मी महिला ही होंगी। इसके लिए महिला पीठासीन पदाधिकारियों के अलावा मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
- 1
- 0
- 0
-
Voters sweep in Pakur Polytechnic College DEO PAKUR Updated
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग की ओर से सोमवार को पाकुड़ पॉलीटेक्निक में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्र - छात्राओं को मतदान के लिए अपने अभिभावकों व आस- पास के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। स्वीप कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी जयेंद्र मिश्र ने कहा कि जो छात्र 18 वर्ष के हो गए हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं मताधिकार का इस्तेमाल करें।
- 1
- 0
- 0
-
Commissioning of EVM - VVPAT - Ceiling work started DEO PAKUR Updated
अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि की उपस्थिति में खुला वज्रगृह का ताला
विधानसभा चुनाव को लेकर बाजार समिति स्थित बनाये गये वज्र गृह में विधानसभावार ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) – वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) का सिलिंग का काम शुरू कर दिया गया। इसके पूर्व वज्रगृह का ताला सामान्य पर्वेक्षकों, निर्वाची पदाधिकारी एवं विभिन्न अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि की उपस्थिति में खोला गया।
- 2
- 0
- 0
- 2 images
- 0 comments
- 0 image comments
-
Provide 100 percent voter slip to voters DEO PAKUR Updated
पोस्टल बैलेट से चुनाव कार्य में लगे कर्मियों का मतदान सुनिश्चित करें,दिया जरूरी दिशा निर्देश
सूचना भवन स्थित कांफ्रेंस हाल में शनिवार को सामान्य प्रक्षक लिट्टीपाड़ा – पाकुड़ आलोक कुमार सिंह, महेशपुर के सामान्य प्रेक्षक नवीन कुमार एवं पुलिस प्रेक्षक मुख्तार मोहसीन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी की उपस्थिति में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रेक्षकों ने क्रमवार सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली।
- 2
- 0
- 0
- 2 images
- 0 comments
- 0 image comments
-
EVM - second randomization of VVPAT DEO PAKUR Updated
सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में हुआ ईवीएम - ववीपैट का रेंडमाइजेशन
विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व वीवीपैट का दूसरा रेंडमाइजेशन शनिवार को सामान्य प्रेक्षक लिट्टीपाड़ा - पाकुड़ आलोक कुमार सिंह, सामान्य प्रेक्षक महेशपुर नवीन कुमार की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में समाहरणालय में किया गया।
- 2
- 0
- 0
- 2 images
- 0 comments
- 0 image comments